लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज से बोले ट्रंप- मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे दोस्त पीएम मोदी को अभिवादन कहियेगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 09:03 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं भारत से प्यार करता हूं और अपने दोस्त पीएम मोदी को अपना सम्मान देता हूं।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: नशीली दवाओं के खिलाफ एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है। उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कहा, 'मुझे भारत से प्यार है, मेरे दोस्त पीएम मोदी को मेरा सलाम कहिएगा।

वहीं, एएनआई के मुताबिक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं भारत से प्यार करता हूं और अपने दोस्त पीएम मोदी को अपना सम्मान देता हूं। इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि मोदी से उनकी दोस्ती कितनी गहरी है। सुषमा स्वराज ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से शुभकामना संदेश लेकर आई हैं।

 सुषमा स्वराज 'ग्लोबल कॉल टू एक्शन ऑन द व‌र्ल्ड ड्रग प्रोब्लम' में शिरकत कर रही थीं। ट्रंप ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 73वें सत्र का उच्चस्तरीय सप्ताह भी शुरू होने वाला है।

ट्रंप और सुषमा ने सोमवार को यहां संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे का कुशल क्षेम पूछा।  कार्यक्रम के समापन पर ट्रंप के मंच से उतरने पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने सुषमा को गले लगाया और अमेरिकी राष्ट्रपति से उन्हें मिलाया। 

यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र के उच्च स्तरीय सप्ताह के शुरू होने पर विदेश मंत्री विश्व मादक पदार्थ समस्या पर कार्रवाई के लिए वैश्विक आह्वान में शरीक हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रंप ने की।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो