लाइव न्यूज़ :

मैंने कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा के लिए ‘नेताजी’ को आमंत्रित किया था: स्वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:26 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 'श्रद्धांजलि सभा' ​​के लिए आमंत्रित किया था। सिंह ने यहां कहा, "मैं यहां श्रद्धांजलि सभा में आमंत्रित करने के लिए कल (सोमवार को) सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी से मिला था। मैंने बसपा प्रमुख मायावती जी से भी बात की थी और उन्होंने सतीश चंद्र मिश्रा को भेजा।" उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई सभा में करीब 40 छोटे दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 20-25 दलों ने कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य की राजधानी में सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव शामिल नहीं हुए। इस बीच, सपा के डिजिटल मीडिया समन्वयक मनीष जगन अग्रवाल के एक ट्वीट को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रीट्वीट करके चर्चा में ला दिया। अग्रवाल ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदरणीय नेता जी से मिले! नेता जी ने स्वतंत्र देव सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा में पिछड़ों एवं दलितों की अनदेखी से शायद नाराज हैं। स्वतंत्र देव सिंह इसे भले ही शिष्टाचार मुलाकात कहें लेकिन कुछ तो है?" दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यहां यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी और कहा था कि इस दौरान उन्होंने सपा नेता का हाल-चाल जाना। सिंह ने यादव के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। सिंह ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय मुलायम सिंह जी ने 'नेताजी' से उनके आवास पर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद भी लिया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।" सिंह ने पिछले हफ्ते कल्याण सिंह के निधन के बाद मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि अखिलेश दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आवास से माल एवेन्यू तक मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर सके। उन्होंने एक ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा था, "क्या मुस्लिम वोट बैंक के प्यार ने उन्हें (अखिलेश यादव को) पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया है?" हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए सपा ने कहा था कि जब कल्याण सिंह को भाजपा से निकाला गया था तो "समाजवादी" ही थे जो सिंह के साथ खड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी