लाइव न्यूज़ :

"मैं लिखित में दे सकता हूं, मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी", वीडियो में राहुल गांधी का दावा, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2022 13:57 IST

मध्य प्रदेश का अपना अनुभव बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है। वहां हर व्यक्ति यह जानता है कि भाजपा ने पैसे देकर अपनी सरकार बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने बताया‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का हैउन्होंने यह दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है

नई दिल्ली: आगामी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी सूपड़ा साफ कर देगी। राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी वहां कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। मध्य प्रदेश का अनुभव बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है। वहां हर व्यक्ति यह जानता है कि भाजपा ने पैसे देकर अपनी सरकार बनाई है। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण दिल्ली में समाप्त हो चुका है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है। राहुल ने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी और जमीन पर भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘सत्ता विरोधी माहौल’ है। 

दिल्ली में संवाददाताओं से मुखातिब राहुल ने कहा, “मुझे जमीन से जो जानकारी मिल रही है, उससे पता चलता है भाजपा के लिए अगले चुनाव में जीतना मुश्किल होगा... बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है।” यात्रा की सुरक्षा में चूक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और उनकी (राहुल की) सुरक्षा से जुड़े विषय पर सरकार का अलग-अलग मापदंड हैं। राहुल ने कहा, “मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है।

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब