लाइव न्यूज़ :

TDP उम्मीदवारों के यहां IT की छापेमारी से चंद्रबाबू गुस्से से तमतमाए, PM मोदी को दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2019 14:47 IST

नाराज चंद्रबाबू ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा है, 'मैं पीएम को चेतावनी दे रहा हूं, अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम लोकतंत्र और भारत को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। तुम कौन हो?'

Open in App

लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवारों और समर्थकों के यहां आयकर विभाग द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रहे हैं। इससे सूबे के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू खासे नाराज हैं और इसके खिलाफ वह अपने विजयवाड़ा स्थित आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं। साथ ही साथ उन्होंने आयकर विभाग की छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर होना बताया है। 

नाराज चंद्रबाबू ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा है, 'मैं पीएम को चेतावनी दे रहा हूं, अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम लोकतंत्र और भारत को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। तुम कौन हो? आप जाने वाले पीएम हैं। जिन अधिकारियों से मैं निवेदन कर रहा हूं, वे उनकी बात न सुनें, यदि आप सुनेंगे तो आपको भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।'

इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'पीएम के निर्देश पर टीडीपी नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं। एक बार चुनावों की घोषणा के बाद सब कुछ निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए। सभी पार्टियों के पास समान अवसर होना चाहिए, यहां तक कि एक पार्टी को वो (चुनाव आयोग) दबा नहीं सकते हैं, दूसरी पार्टी जो वे समर्थन नहीं कर सकते हैं।'आपको बता दें कि एन चंद्रबाबू नायडू पीएम पर हमलावर हैं। उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी पर निशाना साधा था और उन्हें 'शैतानी ताकतें' करार दिया था। 

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदीआयकर विभागआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है