लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के प्रति वफादार हूं, राणे की टिप्पणी का उद्देश्य एमवीए में भ्रम पैदा करना है : शिन्दे

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:15 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिन्दे ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी के एक दिन बाद रविवार को उनपर हमला बोलते हुए खुद को शिवसेना के प्रति वफादार बताया और कहा कि राणे की टिप्पणी का उद्देश्य महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में भ्रम उत्पन्न करना है। राणे ने कहा था कि शिन्दे शिवसेना से ऊब गए हैं और यदि वह आना चाहें तो भाजपा में उनका स्वागत है। शिन्दे ने कहा कि राणे का दावा ‘‘निराधार’’ है और वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में अत्यंत प्रसन्न हैं। शिवसेना के पूर्व नेता राणे ने शनिवार को मुंबई के पास वसई में अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान संवाददाताओं से कहा था, ‘‘महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिन्दे शिवसेना से ऊब गए हैं क्योंकि उन्हें किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करने से पहले मातोश्री (शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आवास) से पूछना पड़ता है। यदि वह मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं निश्चित तौर पर उन्हें भाजपा में शामिल कराऊंगा। शिन्दे ऊब गए हैं और वहां कोई काम नहीं है। वह वहां परेशानी में हैं।’’ राणे के बयान को खारिज करते हुए शिन्दे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इसका आधार समझ नहीं आता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिवसेना के साथ अत्यंत प्रसन्न हूं और मेरे मंत्रालय (नगर विकास) का काम सुगमता से चल रहा है। अपने मंत्रालय के निर्णय मैं करता हूं।’’ शिन्दे ने कहा कि राणे का बयान निराधार है एवं इसका उद्देश्य एमवीए सहयोगियों के मन में भ्रम उत्पन्न करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?