लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी का बयान, कहा- हैदराबाद मुठभेड़ की होनी चाहिए जांच ताकि लोगों को हो जाए विश्वास  

By भाषा | Updated: December 6, 2019 13:11 IST

Hyderabad Rape Case: एक महिला होने के नाते हमारी त्वरित प्रतिक्रिया यही है कि बहुत अच्छा हुआ। लेकिन दूसरी तरफ यह भी देखना होगा कि बहुत जनाक्रोश था और सरकार पर दबाव था। 

Open in App
ठळक मुद्देशर्मिष्ठा मुखर्जी ने हैदराबाद मुठभेड़ मामले में ‘निष्पक्ष जांच’ की मांग की है।दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने यह भी कहा कि उनका यह निजी बयान है। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कहा कि इसकी ‘निष्पक्ष जांच’ होनी चाहिए ताकि लोगों को विश्वास हो सके कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने यह भी कहा कि उनका यह निजी बयान है। 

उन्होंने कहा कि बातचीत में कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते हमारी त्वरित प्रतिक्रिया यही है कि बहुत अच्छा हुआ। लेकिन दूसरी तरफ यह भी देखना होगा कि बहुत जनाक्रोश था और सरकार पर दबाव था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर जनता के दबाव में आकर सरकार ने ऐसा कोई कदम उठाया जो न्याय से इतर हत्या हो सकती है तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक है और एक ऐसी परिपाटी तय करेगा जो बाद में किसी भी आम नागरिक के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी।’’ 

शर्मिष्ठा ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी।’’ 

गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार को सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा कि चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसकांग्रेसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह