लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः NIA ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, इराक-सीरिया में ISIS से जुड़े हुए हैं तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 12, 2018 14:41 IST

एनआईए ने रविवार को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम मोहम्मद अब्दुल्ला बसिथ और दूसरे का मोहम्मद अब्दुल कादिर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्तःहैदराबाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से बताए जा रहे हैं। एनआईए ने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी को पूछताछ में दोनों से कई अहम जानकारियां हासिल हो सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनआईए ने रविवार को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम मोहम्मद अब्दुल्ला बसिथ और दूसरे का मोहम्मद अब्दुल कादिर हैं। दोनों के तार आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। वहीं आपको बता दें, एनआईए ने इससे पहले सात अगस्त को बेंगलुरू से आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के शीर्ष नेता मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। वह भारत में बर्द्धवान विस्फोट मामले और बांग्लादेश में कई आतंकी मामलों में वांछित था।

पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान जिले में खगरागढ़ के एक घर में दो अक्टूबर 2014 को एक विस्फोट हुआ था, जिसमें सकील गाजी नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य सोवन मंडल ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा था। दोनों के आतंकियों से संबंध होने का संदेह है।

एनआईए ने आरोप लगाया था कि जेएमबी सदस्य बांग्लादेश में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंककर शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आईएसआईएसएनआईएहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया