लाइव न्यूज़ :

डिलीवरी ब्वाय के मुस्लिम होने के कारण ग्राहक ने खाना लेने से किया इंकार, पुलिस ने दर्ज की FIR

By भाषा | Updated: October 26, 2019 11:04 IST

पुलिस इंस्पेक्टर पी. श्रीनिवास ने कहा कि स्विगी के कर्मचारी मुदस्सिर सुलेमान ने बुधवार को एक शिकायत की थी। इसमें उसने कहा था कि एक ग्राहक ने आर्डर करने के बाद खाना लेने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय मुस्लिम था।

Open in App
ठळक मुद्दे जोमैटो के साथ हुए ऐसे ही मामले के करीब एक महीना बाद यह घटना सामने आयी है। ग्राहक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद में एक ऐप के डिलीवरी ब्वाय के मुस्लिम होने के कारण खाना लेने से कथित तौर पर इंकार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस इंस्पेक्टर पी. श्रीनिवास ने कहा कि स्विगी के कर्मचारी मुदस्सिर सुलेमान ने बुधवार को एक शिकायत की थी। इसमें उसने कहा था कि एक ग्राहक ने आर्डर करने के बाद खाना लेने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय मुस्लिम था। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘हमलोग उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं और जल्द प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी।’’ एएनआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच डिलीवरी ब्वॉय ने मामला एक मुस्लिम संगठन मजलिस बचाओ तहरीक के अध्यक्ष अमजद उल्ला खान के सामने उठाया, जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मामले को पोस्ट किया। उन्होंने बताया, ‘‘उपभोक्ता ने चिकेन-65 का ऑर्डर दिया था और हिंदू डिलीवरी ब्वॉय भेजने का अनुरोध किया था लेकिन स्विगी ने डिलीवरी पार्सल मुस्लिम लड़के के हाथ भेज दिया... जिसके बाद उपभोक्ता ने पार्सल लेने से इनकार कर दिया।’’

संपर्क किये जाने पर स्विगी ने एक बयान में कहा, ‘‘...हमलोग विविधता को स्वीकार करते हैं और हर तरह के विचार का आदर करते हैं। जगह और उपलब्धता के आधार पर हर ऑर्डर स्वत: डिलीवरी एक्जेक्यूटिव को मिल जाता है। ऑर्डर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता के आधार पर नहीं दिया जाता है। एक संगठन के तौर पर हमलोग अपने सहयोगियों और उपभोक्ताओं के बीच किसी आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।’’

बहरहाल खाने का ऑर्डर स्वीकार नहीं करने वाले उपभोक्ता से संपर्क नहीं हो सका। खान ने बताया कि दिलचस्प है कि खाने का ऑर्डर जिस रेस्त्रां से भेजा गया था वह भी कोई मुस्लिम ही चलाता है। मध्यप्रदेश में एक अन्य फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के साथ हुए ऐसे ही मामले के करीब एक महीना बाद यह घटना सामने आयी है।

जोमैटो के एक उपभोक्ता ने खाने का ऑर्डर इसलिए नहीं लिया था क्योंकि उसे कोई गैर-हिंदू लेकर आया था। हालांकि कंपनी ने उसकी शिकायत का समाधान करने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि खाने का कोई धर्म नहीं होता। किसी अन्य डिलीवरी ब्वॉय को भेजने के उसके अनुरोध पर जोमैटो ने ट्वीट किया : ‘‘खाने का कोई धर्म नहीं होता। यह एक धर्म है।’’ कंपनी के इस जवाब की कई लोगों ने प्रशंसा की।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए