लाइव न्यूज़ :

ओमान के युवक ने भारतीय महिला को दिया वॉट्सऐप पर तलाक, पीड़िता ने सुषमा स्वराज से लगाई न्याय की गुहार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 19, 2018 11:27 IST

Triple Talaq on whatsapp: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां ओमान में रह रहे शौहर ने महिला को वॉट्रसऐप के जरिए तलाक दे दिया है।

Open in App

हैदराबाद, 19 सितंबरः देश में तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जाता मामला आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में सामने आया है, जहां ओमान में रह रहे शौहर ने महिला को वॉट्रसऐप के जरिए तलाक दे दिया है। पीड़ित महिला ने न्याय दिलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है। 

पीड़िता का नाम हुमा साइरा (29) है और उसके 63 वर्षीय शौहर ने तलाक दे दिया है।  समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसकी शादी हैदराबाद में साल 2017, मई में हुई थी। उसका शौहर ओमान का नागरिक है। शादी के बाद वह एक साल तक ओमान में रही। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जोकि समय से पहले आठ महीने का जन्मा। बच्चा जन्म के बाद अस्वस्थ रह रहा था, जिसके कारण उसकी तीसरे महीने में मृत्यु हो गई।महिला ने कहा, 'उसने (शौहर) इस साल 30 जुलाई को इलाज कराने के लिए मुझे अपनी मां के घर हैदराबाद भेज दिया। जब मैं यहां आई तो उसने मुझे 12 अगस्त को वॉट्सऐप के जरिए तालक दे दिया और उसके बाद वह मेरे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मैम से मदद के लिए गुहार लगा रही हूं।'आपको बता दें, इससे पहले एक सितंबर को उत्तर प्रदेश के बरेली में तलाक का मामला सामने आया था। यहां एक पति ने अपनी बीवी को चाय मीठी बनाने को लेकर तलाक दे दिया था। बताया गया कि पीड़िता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल में मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी थी।

बताया गया कि दहेज के मामले में ससुराल वालों ने समझौता कर लिया था। इसके बाद महिला दोबारा अपने ससुराल आ गई थी। घर आने के बाद उसके पति ने उस चाय बनाने को कहा था। महिला चाय बनाकर लाई भी,  लेकिन उसके शौहर ने चाय को मीठी बता तलाक दे दिया। 

टॅग्स :तीन तलाक़सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम अलर्टTriple Talaq: संभल हिंसा को रोकने में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करने पर शौहर ने बीवी को दिया 'तीन तलाक'

भारतइस दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, इंतजार हुआ खत्म, सामने आई तारीख

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया