लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: पुलिस के एनकाउंटर पर बोले 'दिशा' के पिता- मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिली

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2019 09:03 IST

आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने पर पीड़िता की बहन ने कहा, 'आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं। यह एक उदाहरण पेश करेगा।'

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एनकाउंटर में आरोपियों को मारे जाने पर पीड़िता के बहन और पिता ने जताया संतोषपीड़िता के पिता ने कहा- मेरी बच्ची की आत्मा को अब शांति मिली होगी।

हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाकर मार देने की विभत्स घटना के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों पर पीड़िता के पिता ने संतोष जताया है। पीड़िता के पिता ने सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि अब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिशा (बदला हुआ नाम) के पिता ने कहा, 'मेरी बच्ची को मरे 10 दिन हो गए। मैं सरकार और पुलिस को बधाई देता हूं। मेरी बच्ची की आत्मा को अब शांति मिली होगी।'

वहीं, आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने पर पीड़िता की बहन ने कहा, 'आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं। यह एक उदाहरण पेश करेगा। रेकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिला है। मैं उन लोगों के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।'

बता दें कि बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा, ‘चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

गौरतलब है कि हाल में 27 नवंबर की रात हैदराबाद के एक बाहरी इलाके में टोल प्लाजा के पास एक महिला पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला था। अगली सुबह एक पुलिया के नीचे पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। मामला मीडिया में आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक उबाल देखा गया। 

टॅग्स :हैदराबादरेपएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस