लाइव न्यूज़ :

महज 14 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर अगस्त्य ने रचा इतिहास, 10वीं और 12वीं में भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

By अमित कुमार | Updated: November 22, 2020 14:17 IST

हैदराबाद के चौदह वर्षीय अगस्त्य जायसवाल ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन पूरी करने वाले भारतीय बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त्य की इस कामयाबी से उनके घरवाले भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं पढ़ाई के साथ-साथ अगस्त्य को खेलना भी पसंद है।अगस्त्य जायसवाल नेशनल लेवल के टेबल टेनिस प्लेयर भी हैं।

हैदराबाद के अगस्त्य जायसवाल ने महज 14 साल की उम्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी शायद हम कल्पना ही कर सकते हैं। अगस्त्य जायसवाल ने सिर्फ 14 साल में ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। उन्होंने इसके साथ ही यह दावा भी किया है कि भारत में ऐसा करने वाले वह पहले इंसान बन गए हैं। अगस्त्य की इस कामयाबी से उनके घरवाले भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

अगस्त्य जायसवाल ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की डिग्री पूरी की है। इससे पहले अगस्त्य जायसवाल ने तेलंगाना बोर्ड में 10वीं की परीक्षा 9 वर्ष में ही पास कर रिकॉर्ड बनाया था। अगस्त्य जायसवाल तेलंगाना बोर्ड से 12वीं की परीक्षा भी सबसे कम उम्र में पास कर चुके हैं। उन्होंने महज 11 वर्ष की उम्र में 12 वीं पास किया था। 

नेशनल लेवल के टेबल टेनिस प्लेयर भी हैं अगस्त्य

इतना ही नहीं पढ़ाई के साथ-साथ अगस्त्य को खेलना भी पसंद है। अगस्त्य जायसवाल नेशनल लेवल के टेबल टेनिस प्लेयर भी हैं। वे अपने माता-पिता को अपना टीचर मानते हैं। अगस्त्य ने बताया कि वे केवल 1.72 सेकेंड में A से Z  तक अल्फाबेट लिख सकते हैं। वे 100 तक के मल्टीप्लिकेशन टेबल को बता सकते हैं। इसके अलावा अगस्त्य दोनों हाथों से लिख सकते हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। 

माता-पिता ने अगस्त्य की उपलब्धि पर जताई खुशी

अगस्त्य जायसवाल के पैरेंट्स का कहना है कि जब अगस्त्य 2 वर्ष का था तो वह 300 से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर दे देता था। अगस्त्य के परिवार ने कहा कि अगर माता-पिता अपने बच्चे का विशेष ध्यान दें तो वह किसी न किसी क्षेत्र में इतिहास रच सकता है। खेल और पढ़ाई के अलावा अगस्त्य जायसवाल को गाने और पियानो बजाने का भी शौक है। 

टॅग्स :हैदराबादइंडियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां