लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: फर्जी दस्तावेज दिखाकर Aadhaar बनवाने का आरोप, UIDAI ने 127 लोगों को जारी किया सत्यता प्रमाणित करने का नोटिस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 19, 2020 14:00 IST

हैदराबाद के रीजनल ऑफिस को राज्य की पुलिस से ऐसी रिपोर्ट में मिली, जिसके मुताबिक, 127 लोगों नें प्रारंभिक जांच के दौरान झूठे बहाने बनाकर आधार प्राप्त किया है, उन्हें अवैध अप्रवासी पाया गया है जोकि आधार संख्या प्राप्त करने के लिए योग्य नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हैदराबाद में रहने वाले 127 लोगों को मई 2020 तक एक जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मूल दस्तावेजों को जमा करने का समय दिया है ताकि साबित हो सके कि उन्होंने झूठे दस्तावेज दिखाकर आधार प्राप्त नहीं किया।मंगरवार की देर शाम जारी एक बयान के मुताबिक, इस अभ्यास का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हैदराबाद में रहने वाले 127 लोगों को मई 2020 तक एक जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मूल दस्तावेजों को जमा करने का समय दिया है ताकि साबित हो सके कि उन्होंने झूठे दस्तावेज दिखाकर आधार प्राप्त नहीं किया। मंगरवार की देर शाम जारी एक बयान के मुताबिक, इस अभ्यास का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 15 फरवरी को एक ऑटो चालक को यूआईडीएआई की ओर से एक नोटिस मिला था, जिसमें कहा गया कि उसके खिलाफ शिकायत मिली है कि वह भारतीय नागरिक नहीं है। 

यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने उप निदेशक/जांच अधिकारी अमिता बिंद्रो के हस्ताक्षर वाले 3 फरवरी के नोटिस में लिखा गया था कि ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत की सत्यता का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया गया है। नोटिस में कहा गया था कि कार्यालय को एक शिकायत मिली है कि आप भारतीय नागरिक नहीं हैं और आपने झूठे दावों और झूठे दस्तावेज जमा कर धोखेबाजी से आधार आधार प्राप्त किया है।

आधार प्राधिकरण ने हाल की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि उसे राज्य पुलिस से ऐसी शिकायतें मिलीं, जिनमें उन लोगों के अवैध अप्रवासी होने का संदेह है। 

हैदराबाद के रीजनल ऑफिस को राज्य की पुलिस से ऐसी रिपोर्ट में मिली, जिसके मुताबिक, 127 लोगों नें प्रारंभिक जांच के दौरान झूठे बहाने बनाकर आधार प्राप्त किया है, उन्हें अवैध अप्रवासी पाया गया है जोकि आधार संख्या प्राप्त करने के लिए योग्य नहीं थे। आधार अधिनियम के अनुसार, ऐसे आधार नंबर रद्द किए जाने चाहिए। इसलिए, हैदराबाद के रीजनल ऑफिस ने उन लोगों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और आधार नंबर प्राप्त करने के लिए उनके  दावों को प्रमाणित करने के लिए नोटिस भेजा है। 

रीजनल ऑफिस ने यह स्पष्ट किया कि इस सबका नागरिकता मुद्दे से कुछ भी लेना-देना नहीं है। ऑफिस की तरफ से कहा गया कि आधार नागरिकता का दस्तावेज नहीं है और आधार के लिए आवेदन करने से पहले 182 दिनों के लिए भारत में किसी व्यक्ति के निवास का पता लगाने के लिए आधार अधिनियम के तहत यूआईडीएआई को अनिवार्य किया गया है। 

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में कहा है कि यूआईडेएआई अवैध अप्रवासियों को आधार जारी न करेगा।

यूआईडीएआई के ट्वीट के कुछ घंटे बाद, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आधार निकाय ने "अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है", और "उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया"। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि यूआईडेएआई के पास नागरिकता की पुष्टि करने की कोई शक्ति नहीं है।

टॅग्स :हैदराबादआधार कार्डअसदुद्दीन ओवैसीभारत सरकारयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया