लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में 55 दिनों से छपरा में फंसे हंगरी के विक्टर से तेजस्वी ने की बात, वीडियो जारी कर कहा- नीतीश जी, क्या यही है 'अतिथि देवो भव:'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 09:08 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जो 31 मई को खत्म होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देRJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हिंगरी के नागरिक विक्टर के लिए उन्होंने प्रशासन से बात की है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने विक्टर जिको का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे संपर्क किया।

पटना: बिहार के छपरा में सदर अस्पताल में लॉकडाउन के कारण 55 दिनों से हंगरी के युवक विक्टर जिको फंसे हुए हैं। विक्टर जिको को सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है लेकिन विक्टर ने दो वीडियो जारी कर प्रशासन की व्यस्थता के प्रति नराजगी जताई है। वीडियो में विक्टर की हालत देखने के बाद राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है। 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के विक्टर से कहा,  मैंने सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो देखी। आपकी स्थिति दयनीय है। मैंने जिला मजिस्ट्रेट से भी बात की है। हम आपको पटना शिफ्ट कर सकते हैं या दिल्ली। किसी और तरह की मदद चाहिए तो भी बताइए।

RJD नेता तेजस्वी यादव को विक्टर ने कहा, ''आप एक स्वस्थ आदमी को अस्पताल में ले आए और ये स्वस्थ आदमी इन 55 दिनों में बीमार हो गया है। मैंने DM से भी पूछा कि ये कहां लिखा गया है कि मैं अपनी यात्रा जारी नहीं रख सकता तो वो बोले आप निर्देश पढ़िए सब समझ जाएंगे।''

RJD नेता तेजस्वी यादव ने विक्टर को लेकर नीतिश कुमार पर कसा तंज 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने विक्टर के वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, आदरणीय नीतीश जी, सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा जा रहा है। आप हंगरी के नागरिक की बात को सुनिए, जो 50 दिनों से बिहार के अस्पताल में क्वारंटाइन है। “अतिथि देवो भव:” की भावना से हमें विक्टर को अस्पताल में रखने के बजाए बेहतर सुविधा देनी चाहिए।

तेजस्वी यादन ने एक अन्य ट्वीट मे लिखा है, मैंने अधिकारियों से विक्टर को तुरंत रहने के लिए अच्छी जगह, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। वह हमारे मेहमान हैं और हमारे राज्य में  उनका एक यादगार अनुभव होना चाहिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहारकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील