लाइव न्यूज़ :

मुफ्त जमीन मिलने की अफवाह पर मुम्बई में सैंकड़ों लोग एक खाली भूखंड पर एकत्र हुए

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:29 IST

Open in App

मुम्बई, 14 दिसंबर मुम्बई के विक्रोली इलाके में गरीबों को मुफ्त जमीन देने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग एक खाली सरकारी भूखंड के समीप इकट्ठा हो गये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया लेकिन वे अब भी मुफ्त जमीन पाने की आस में आस-पास रूके हुए हैं।

शहर और समीप के ठाणे एवं नवी मुम्बई की महिलाओं और बच्चों समेत 500 से अधिक लोग पिछले 20 दिनों से विक्रोली के टैगोर नगर में जेवीएलआर लिंक रोड पर कई एकड़ में फैले सरकारी भूखंड पर इकट्ठा हैं।

विक्रोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने बांस, कपड़े और अन्य सामग्री से अपने अपने लिए 300-400 वर्ग फुट के भूखंड भी बनाने लगे।

अधिकारी ने बताया कि दरअसल अफवाह फैली थी कि सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। ऐसी भी अफवाह फैली कि एक धनी व्यक्ति की बेटी हाल ही में गुजर गये अपने पिता की याद में गरीबों को मुफ्त जमीन दे रही है।

उन्होंने बताया कि लेकिन जब बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी), पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में पता चला तब वे वहां गये और उन्होंने शनिवार एवं रविवार को इन लोगों तथा उनके सामानों को हटाया।

अधिकारी का कहना है कि पिछले 20 दिनों में बीएमसी तीन बार लोगों को उस जगह से हटा चुकी है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं है और जमीन से लगी सड़क पर जमा हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से कुछ लोगों को थाने लेकर भी आयी और उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे अब भी नहीं सुन रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार विक्रोली पुलिस को अबतक बीएमसी, जिलाधिकारी या महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए किसी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी