लाइव न्यूज़ :

अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: पश्चिम बंगाल के एगरा ब्लास्ट मामले में मानवाधिकार आयोग की जांच शुरू, जल्द सौंपी जाएगी आयोग को विस्तृत रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2023 16:54 IST

एगरा में मंगलवार को हुए बम विस्फोट मामले की जांच मानवाधिकार आयोग की टीम करेगी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएगरा बम विस्फोट मामले की जांच मानवाधिकार आयोग करेगा मानवाधिकार जांच के बाद पूरी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगा इस घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए है

मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले की जांच मानवाधिकार की टीम ने शुरू कर दी है।

गुरुवार को आधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। इस दौरान मानवाधिकार आयोग के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि अभी घटना की प्रारंभिक जांच चल रही है।

जांच पूरी होने के बाद इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिनों के भीतर आयोग को सौंपी जाएगी। 

दरअसल, एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई थी। इस दर्दनाक घटना में करीब नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।

इतनी बड़ी घटना के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार पर विपक्ष कई तरह के सवाल खड़ा रहा है तो वहीं पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के नेता इसे बीजेपी की साजिश बता रहे हैं। 

मालूम हो कि इस मामले में आपराधिक जांच विभाग यानी सीआईडी ने विस्फोट के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान कृष्णापाड़ा बाग उर्फ ​​भानु बाग, उनके बेटे और भतीजे के रूप में हुई है।

भानु बाग घायल हालत में एक अस्पताल में है और वहां कटक में इलाज चल रहा है। उसे अब स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। दो अन्य भानु बाग के भतीजे और बेटे को भी हिरासत में लिया गया है।

ये घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य में पंचायत चुनाव नजदीक है और इस कारण इस घटना को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। एएनआई के अनुसार, टीएमसी और फैक्ट्री मालिक मिलीभगत कर रहे हैं।

एक भानु बाग एक स्थानीय टीएमसी नेता है और 2013-18 से पंचायत सदस्य था। उसे ममता बनर्जी से सुरक्षा मिली हुई है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और मालिक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट दायर की गई थी।

पश्चिम बंगाल पुलिस सीआईडी ​​ने घटना की जांच शुरू कर दी है और राज्य सरकार द्वारा मामले को सौंपे जाने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच की जा रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को ढाई लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की "व्यापक जांच" की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच एनआईए को सौंपी जानी चाहिए।

टॅग्स :Human Rights Commissionपश्चिम बंगालबम विस्फोटटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?