लाइव न्यूज़ :

अम्बेडकर जयंती 2023: महाराष्ट्र के लातूर में बना बाबासाहेब अम्बेडकर का विशाल चित्र, 18 कलाकारों ने 18 हजार नोटबुक के जरिए दिखाया कमाल

By आजाद खान | Updated: April 13, 2023 16:07 IST

बताया जा रहा है कि इस चित्र को बनाने के लिए जिन 18 हजार नोटबुक का इस्तेमाल हुआ है उसे बाद में सरकारी स्कूल के बच्चों में बांट दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के लातूर में बाबासाहेब अम्बेडकर का विशाल चित्र बनाया गया है। इस चित्र को बनाने के लिए 18 कलाकारों ने 18 हजार नोटबुक इस्तेमाल किया है। अम्बेडकर जयंती के मौके पर इस चित्र को बनाया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के लातूर में 18 हजार नोटबुक का इस्तेमाल कर डॉ. बी आर अम्बेडकर का एक बड़ा चित्र बनाया गया है। इस विशाल चित्र को  डॉ. बी आर अम्बेडकर के जयंती जो 14 अप्रैल को मनाया जाता है, इस अवसर के लिए इसे बनाया गया है। बता दें कि इसे तैयार करने में 18 कलाकार लगे थे जो अपनी कला का प्रदर्शन कर मोज़ेक कला शैली के तहत इस फोटो को बनाया है। इस चित्र को बनाने की पहल लातूर के भाजपा लोकसभा सदस्य सुधाकर श्रंगारे ने की थी।

इससे पहले श्रंगारे ने महाराष्ट्र सरकार से लातूर शहर में डॉ. बी.आर. आंबेडकर को समर्पित 75 फुट ऊंची ‘ज्ञान की प्रतिमा’ के लिए मंजूरी मांगी थी जिसे सरकार ने दे दी थी। 

11 हजार फीट लंबा था यह चित्र

डॉ. बी आर अम्बेडकर के इस विशाल चित्र बनाए जाने पर बोलते हुए लातूर के भाजपा लोकसभा सदस्य सुधाकर श्रंगारे ने कहा है कि 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में 100 x 110 फीट मापने वाली नोटबुक से इस विशाल फोटो को तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशाल चित्र के बन जाने के बाद इन नोटबुक को सरकारी स्कूल के बच्चों में बाट दिया जाएगा। 

श्रंगारे के अनुसार, एक सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में ये नोटबुक सरकारी स्कूलों के छात्रों को बांटा जाएगा ताकि उन में शिक्षा के बारे में जागरूकता फैले। बता दें कि इस विशाल चित्र बनाने की पहल सुधाकर श्रंगारे ने की थी और यह पहली बार नहीं है जब डॉ. बी आर अम्बेडकर के लिए सुधाकर श्रंगारे सामने आए है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से 75 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की भी मंजूरी मांगी थी।  

बाबा साहेब अम्बेडकर के ‘ज्ञान की प्रतिमा’ को बनाने की मिली गई थी पहले ही मंजूरी

इससे पहले स्थानीय लोकसभा सदस्य सुधाकर श्रंगारे ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने लातूर शहर में डॉ. बी.आर. आंबेडकर को समर्पित 75 फुट ऊंची ‘ज्ञान की प्रतिमा’ के लिए मंजूरी दे दी है। श्रंगारे ने कहा था कि उन्होंने इस संबंध में एक प्रस्ताव किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने यह भी था कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिमा और शहर में आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के संबंध में एक आदेश जारी किया गया था। उन्होंने कहा था कि परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

बता दें कि श्रंगारे ने पिछले साल आंबेडकर की प्रतिमा की 75 फुट की प्रतिकृति स्थापित की थी और कुछ संगठनों की मांग थी कि शहर में एक स्थायी प्रतिमा स्थापित की जाए। सांसद ने कहा कि परियोजना का शिलान्यास समारोह 14 अप्रैल को डॉ.आंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया जाएगा।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :डॉ भीम राव अंबेडकर जयंतीमहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?