लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान मंत्रालय के कामों पर निगरानी के लिए HRD मंत्रालय ने लांच किया युक्ति पोर्टल 

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 15:12 IST

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मानें तो यह पोर्टल कोरोना वायरस की वजह से सामने आ रही चुनौतियों के हर आयाम को समग्र व व्यापक तरह से दिखाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के समय मंत्रालय द्वारा जो भी पहल किया जाएगा, उसके बारे में इस पर जानकारी होगी।लॉकडाउन के दौरान मंत्रालय के कामों की पारदर्शिता व रिकॉर्ड के लिए भी इसे तैयार किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज एक वेब-पोर्टल युक्ति (यंग इंडिया कॉमबैटिंग कोविड विथ नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन) को लांच किया है। यह पोर्टल इस कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान मंत्रालय के द्वारा किए गए कामों, प्रयासों और पहलों की निगरानी और रिकॉर्ड करने के उद्धेश्य से बनाया गया है।

मंत्रालय की मानें तो यह पोर्टल कोरोना वायरस की वजह से सामने आ रही चुनौतियों के हर आयाम को समग्र व व्यापक तरह से दिखाएगा। 

बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आनलाइन प्लेटफार्म पर छात्रों सहित लोगों की पहुंच में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ 23 मार्च 2020 से लेकर अब तक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफार्मों में संयुक्त रूप से 1.4 करोड़ से भी ज्यादा की पहुंच देखने को मिली है।’’

उन्होंने बताया कि नेशनल ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, ‘स्वयं’ को मंगलवार तक तक लगभग 2.5 लाख बार एक्सेस किया गया है, जो मार्च के अंतिम सप्ताह में 50,000 पहुंच स्थापित करने के आंकड़े में पांच गुना वृद्धि दर्शाता है। ये आंकड़े ‘स्वयं’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध 574 पाठ्यक्रमों में पहले से नामांकित लगभग 26 लाख शिक्षार्थियों के अलावा हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 59,000 लोग प्रतिदिन ‘स्वयं प्रभा’ डीटीएच टीवी चैनलों के वीडियो देख रहे हैं और लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अबतक 6.8 लाख से ज्यादा लोग इन्हें देख चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामानव संसाधन विकास मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप