एचपीएएस अधिकारी ने भाजपा विधायक पति पर शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया

By भाषा | Published: June 26, 2021 01:24 AM2021-06-26T01:24:50+5:302021-06-26T01:24:50+5:30

HPAS officer accuses BJP MLA husband of physical and mental torture | एचपीएएस अधिकारी ने भाजपा विधायक पति पर शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया

एचपीएएस अधिकारी ने भाजपा विधायक पति पर शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया

शिमला, 25 जून हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के विधायक विशाल नेहरिया पर उनकी पत्नी और वर्ष 2020 बैच की हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) अधिकारी ओशिन शर्मा ने शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शर्मा आरोप लगाती दिख रही हैं कि धर्मशाला से विधायक उनके पति ने बृहस्पतिवार को उन्हें तीन बार थप्पड़ मारा। उन्हें यह आरोप लगाते हुए भी सुना जा सकता है कि नेहरिया ने पहले भी कई बार शारीरिक और मानसिक यातना दी है।

गौरतलब है कि नेहरिया और शर्मा की इसी साल 26 अप्रैल को शादी हुई थी। शर्मा बृहस्पतिवार की कथित घटना के बाद मायके लौट गई हैं।

भाजपा विधायक ने न तो फोन उठाया और न ही इस संबंध में भेजे गए संदेश का जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: HPAS officer accuses BJP MLA husband of physical and mental torture

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे