लाइव न्यूज़ :

5 वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देकर राहुल बोले- युवाओं को अवसर नहीं मिलेंगे तो गणतंत्र कैसे मजबूत होगा?

By भाषा | Updated: January 27, 2020 07:12 IST

गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''गणतंत्र दिवस पर, आइए हम उन करोड़ों शिक्षित युवाओं के लिए सोचें, जो रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत हैं। ये रोज़गार ही उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में सक्षम बनाएगा।''

Open in App
ठळक मुद्देगांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''गणतंत्र दिवस पर, आइए हम उन करोड़ों शिक्षित युवाओं के लिए सोचें, जो रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत हैं। ये रोज़गार ही उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में सक्षम बनाएगा।'' उन्होंने सवाल किया, "रोज़गार के अभाव में हम अपने युवाओं के सपनों को पूरा करने का अवसर नहीं दे सकते, तो गणतंत्र भला कैसे मजबूत हो सकता है? "

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत पांच वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर रविवार को सवाल किया कि अगर युवाओं को उनके सपने पूरा करने का मौका नहीं मिलेगा तो फिर गणतंत्र कैसे मजबूत होगा।

गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ''गणतंत्र दिवस पर, आइए हम उन करोड़ों शिक्षित युवाओं के लिए सोचें, जो रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत हैं। ये रोज़गार ही उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में सक्षम बनाएगा।''

उन्होंने सवाल किया, "रोज़गार के अभाव में हम अपने युवाओं के सपनों को पूरा करने का अवसर नहीं दे सकते, तो गणतंत्र भला कैसे मजबूत हो सकता है? "

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''वादा था हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का, यानी 5 साल में 10,00,00,000 रोज़गार। 5 सालों में देश के 7 प्रमुख सेक्टर में 3.64 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए।"

उन्होंने कहा, ''जैसे जैसे बीजेपी का बैंक बैलेन्स बढ़ता है, देश में वैसे वैसे रोज़गार घटता है! क्या यही थे मोदी जी के अच्छे दिन?" कांग्रेस नेताओं ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक देश में बीते पांच सालों में 3.64 करोड़ नौकरियां सिर्फ 7 प्रमुख क्षेत्रों में ही जा चुकी हैं। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं। सर्वाधिक 3.5 करोड़ नौकरियां वस्त्र उद्योग क्षेत्र की हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील