लाइव न्यूज़ :

हरियाणा को कैसे संभालेंगे राहुल गांधी?, राव नरेंद्र सिंह को लेकर विरोध, अजय यादव के बाद संपत सिंह बोले-‘सरकार चोरी’ का जिम्मेदार ही पार्टी का झंडा बुलंद करेगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 15:05 IST

कांग्रेस की हरियाणा इकाई मुख्य रूप से दो गुटों- हुड्डा गुट और इनके विरोधी गुट में बंटी हुई मानी जाती है। राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने ‘एक्स’ पर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर कोई बधाई संदेश पोस्ट नहीं किया।कांग्रेस ने चुनाव में हार के करीब एक साल बाद नियुक्तियां कीं।सरकार चोरी का जिम्मेदार ही अब पार्टी का झंडा बुलंद करेगा?

चंडीगढ़ः कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में विरोध के स्वर उठना जारी हैं और इसी क्रम में पूर्व मंत्री संपत सिंह ने दावा किया है कि ‘सरकार चोरी’ करने वाले को ही फिर से पार्टी सौंप दी गई तथा इस नुकसान की भरपाई नामुमकिन है। पार्टी ने बीते 29 सितंबर को राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया था। हरियाणा में लंबे समय से गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार के करीब एक साल बाद ये नियुक्तियां कीं।

राव नरेन्द्र सिंह को हुड्डा का करीबी माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के विरोधी माने जाने वाले संपत सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी के नेतृत्व में 2005 में 67 सीटें आने के बाद लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को फिर से पार्टी सौंप दी गई है। एक साल के मंथन के बाद क्या यही बदलाव है? युवाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा?

सरकार चोरी का जिम्मेदार ही अब पार्टी का झंडा बुलंद करेगा?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इस क्षति की पूर्ति होना सिर्फ मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस निर्णय से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हताश हैं और जनता में अविश्वसनीयता की स्थिति है।’’

इससे पहले, राव नरेंद्र की नियुक्ति के कुछ देर बाद ही पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा था कि पार्टी को राज्य में अपने "गिरते ग्राफ" पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, ‘‘हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए आज लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन आज का निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।’’

कांग्रेस की हरियाणा इकाई मुख्य रूप से दो गुटों- हुड्डा गुट और इनके विरोधी गुट में बंटी हुई मानी जाती है। राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने ‘एक्स’ पर बधाई दी, लेकिन राज्य में पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर कोई बधाई संदेश पोस्ट नहीं किया।

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसRandeep Singh Surjewalaमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?