लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कितने आतंकी और कितने आने को तैयार?, दावों से सिर्फ दहशत का माहौल पैदा हो रहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 7, 2021 13:30 IST

डीजीपी ने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि घाटी में 230 पाकिस्तानी आतंकियों के साथ ही 450 से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्दे घाटी में 230 पाकिस्तानी आतंकियों के साथ ही 450 से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की सूचना हैउत्तरी कश्मीर में ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी हैकश्मीर में लगभग 300-400 से ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की तैयारी की जा रही है

जम्मू। फिलहाल कश्मीर में कितने आतंकी सक्रिय हैं और कितने घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं के प्रति विभिन्न पक्षों द्वारा पेश किए जान वाले आंकड़े कश्मीरियों में दहशत का माहौल पैदा करने लगे हैं। कुछ दिन पहले कश्मीर में 250 आतंकियों के सक्रिय होने की बात सेना ने की थी और उसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इनकी संख्या 450 से अधिक बताई। यही नहीं उस पार से घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे आतंकियों के प्रति भी विभिन्न प्रकार का आंकड़ा अलग अलग पक्षों द्वारा पेश किया जाने लगा है।

डीजीपी ने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि घाटी में 230 पाकिस्तानी आतंकियों के साथ ही 450 से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की सूचना है। उत्तरी कश्मीर में ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी है। दक्षिणी कश्मीर में भी लश्कर ए तैयबा तथा जैश ए मोहम्मद की कमान पाकिस्तानी आतंकियों के हाथ है। हिजबुल से जुड़े आतंकी अधिक संख्या में दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय हैं जिनमें ज्यादातर स्थानीय हैं।

वे कहते थे कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से बनाए गए दबाव के चलते ज्यादातर आतंकियों ने पहाड़ों पर सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले ली है। अब इन आतंकियों को घेरने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से पहाड़ों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाने की तैयारी है।

दूसरी ओर सेना कहती है कि पाकिस्तान ने एलओसी के साथ अपने आतंकी शिविरों और कई लांच पैडों को फिर से सक्रिय कर दिया है। उनके अनुसार इस शिविरों के माध्यम से कश्मीर में लगभग 300-400 से ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की तैयारी की जा रही है। अधिकारी कहते थे कि पाकिस्तान इन शिविरों से अफगान और पश्तून लड़ाकों को तैनात करना चाहता है। जम्मू कश्मीर में यह पहली बार नहीं है जब सीमा पार से अफगान और पश्तून जिहादियों को लाया जा रहा है।

बताया जाता है कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने एलओसी के साथ लांच पैड स्थापित किए हैं, जिसमें उत्तरी कश्मीर में गुरेज़ सेक्टर के माध्यम से घुसपैठ करने के लिए अधिकतम आतंकवादी तैयार हैं। सूत्रों ने कहा एलओसी के पार लगभग 80 आतंकी गुरेज़ के पास, मच्छेल में 60, करनाह में 50, केरन में 40, उड़ी में 20, नौगाम में 15 और रामपुर में 10 घुसपैठ करने को तैयार हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान