लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घायल बच्चे को अस्पतालों ने बिस्तर की कमी बताकर नहीं दिया दाखिला, हुई मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 07:47 IST

एलएनजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार ट्रॉमा सेंटर में आया था, लेकिन एक डॉक्टर के साथ उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया क्योंकि बिस्तर भरे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने कहा कि सभी अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद हम सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लौट आए, जहां रात करीब नौ बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया कि कोविड-19 के कारण सारे बिस्तर भरे हुए हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली में दो साल का एक बच्चा अपने घर की छत से गिरने के बाद में गंभीर रूप से घायल और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अस्पताल के बिस्तरे भरे होने का कारण बताते हुए उनके घायल बच्चे को दाखिला देने से इंकार कर दिया।

बच्चे के पिता भुवेंद्र ने बताया कि कृष्ण उत्तरी दिल्ली में मजनूं का टीला इलाके में अपने घर की छत पर खेल रहा था और वह दोपहर करीब दो बजे वहां से गिर गया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे को समीप के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गया, जिसने उसे केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख अस्पताल में रेफर कर दिया।

सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया कि "कोरोना वायरस के कारण सारे बिस्तर भरे हुए हैं।" उन्होंने दावा किया, "वहां से, हम अपने बच्चे को दो और केंद्र सरकार के अस्पतालों में ले गए। वहां भी यही बात कही गयी।"

तब परिवार ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन "कोई मदद नहीं मिली"। एलएनजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार ट्रॉमा सेंटर में आया था, लेकिन एक डॉक्टर के साथ उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया क्योंकि बिस्तर भरे हुए थे।

पिता ने कहा, "हम अंत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लौट आए, जहां रात करीब नौ बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।"  

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी