लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को खुली छूट, पाकिस्तान से एक भी गोली आए तो बिना गिने बरसाओ गोलियां

By भाषा | Updated: October 16, 2018 23:40 IST

गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकवादी भेजने से बाज नहीं आ रहा है लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘‘तेजी से कार्रवाई’’ कर रहा है।

Open in App

पाकिस्तान पर सीमापार से आतंकवादियों को भेजकर भारत को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से पहले गोली नहीं चलाने लेकिन उकसाये जाने पर गोलियां की संख्या गिने बिना जवाबी कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने सैन्य बलों को दिये निर्देश में कहा, ‘‘ यह (पाकिस्तान) हमारा पड़ोसी है, इसलिए पहले गोली मत चलाइए। लेकिन अगर उस तरफ से एक भी गोली आती है तो (जवाबी कार्रवाई में) गोलियां मत गिनिए।’’ 

गुंटूर में मंगलवार (16 अक्टूबर) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकवादी भेजने से बाज नहीं आ रहा है लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘‘तेजी से कार्रवाई’’ कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर हमें अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन मैं अपनी सेना के जवानों, सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करना चाहूंगा। तीनों आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं और रोजाना आतंकवादियों को मार गिराने में जुटे हैं और इसमें सफल हो रहे हैं।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?