लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2022 09:38 IST

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के जिलों के नये परिसीमन, अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा समेत तमाम तैयारियों का जायजा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले 5 महीनों में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर रहे हैंअमरनाथ यात्रा और कश्मीर में बढ़ते टारगेट किलिंग पर गृह मंत्री शाह की रहेगी विशेष नजर गृह मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ स्थापना दिवस परेड को भी संबोधित करेंगे

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दिल्ली से पहुंच रहे हैं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह मौलाना आजाद स्टेडियम में सीआरपीएफ स्थापना दिवस परेड को संबोधित करेंगे। 

इसके अलावा गृह मंत्री शाह जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफ, खुफिया एजेंसियों, नागरिक प्रशासन और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर उच्च स्तरीय समीक्षा भी करेंगे।

दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजधानी के राजभवन में रहेंगे और शनिवार को मौलाना आजाद स्टेडियम में सीआरपीएफ स्थापना दिवस परेड को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री शाह के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह सचिव, एके भल्ला, सीआरपीएफ के महानिदेशक के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख भी दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री हाल ही में जम्मू-कश्मीर के तीन पंचायत सदस्यों और दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद सूबे की सुरक्षा स्थिति पर महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं।

इस दौरान गृह मंत्री राज्य के जिलों के परिसीमन, अमरनाथ यात्रा और प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा समेत तमाम तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

मालूम हो कि बीते दो साल के बाद एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा को शुरू किया जा रहा है। इस बीच कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। वहीं इसके साथ ही प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच तेज हो रही है।

पिछले 5 महीनों में अमित शाह यह का जम्मू-कश्मीर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पांच दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार जवानों के साथ होली खेलेंगे और इसके लिए केंद्रीय सेना की ओर से जम्मू में विशेष इंतजाम किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में जवानों और उनके परिवारों के साथ होली मनाएंगे।

टॅग्स :अमित शाहJammuजम्मू कश्मीरसीआरपीएफइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए