लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कश्मीर पुलिस कर्मियों के बच्चों से मिले शाह, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2023 20:04 IST

अमित शाह ने कहा कि ढेर सारी सुविधाएं खड़ी हो रही हैं। यातायात की सेवा में शायद देर लगेगी क्योंकि भौगोलिक स्थिति ऐसी है मगर वहां अन्य चीजें बन रही हैं जो कश्मीर को भारत से मजबूती के साथ जोड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी देखी गयी है।प्रधानमंत्री की सोच भारत को दुनिया के शीर्ष पर देखने की है।कश्मीर घाटी में एक साल में 1.8 करोड़ पर्यटक आए हैं, जो बड़ी बात है।

पुणेः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहमहाराष्ट्र के पुणे पहुंचे। पुणे में कश्मीर के ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने हालचाल पूछे। मुझे पूरा भरोसा है कि कश्मीर सामान्य होगा, पूरे देश में सबसे आगे होगा और दुनिया भर के लोग कश्मीर आएंगे।

अमित शाह ने कहा कि वहां पर अब ढेर सारी सुविधाएं खड़ी हो रही हैं। यातायात की सेवा में शायद देर लगेगी क्योंकि भौगोलिक स्थिति ऐसी है मगर वहां अन्य चीजें बन रही हैं जो कश्मीर को भारत से मजबूती के साथ जोड़ेगी। जिनके भी मन में नापाक इरादे हैं, वो सफल नहीं होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार में कश्मीर में आतंकवाद, उत्तर पूर्व में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी देखी गयी है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच भारत को दुनिया के शीर्ष पर देखने की है।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार से पहले देश में कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवाद के संदर्भ में आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं कह सकता हूं कि मोदी सरकार में कश्मीर में आतंकवाद से, उत्तर पूर्व में उग्रवाद से तथा वामपंथी उग्रवाद से होने वाली हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है।’’

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में एक साल में 1.8 करोड़ पर्यटक आए हैं, जो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 70 साल में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, लेकिन मोदी सरकार में उसे केवल तीन साल में 12,000 करोड़ रुपये मिल गये। शाह ने कहा, ‘‘कश्मीर में प्रत्येक घर में नल जल और बिजली दी गयी है, जो बड़ा बदलाव है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में उग्रवाद में काफी कमी आई है, वहीं इन राज्यों में करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून (आफस्पा) वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा उत्पादन में ‘आत्मनिर्भर’ हो रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया का विनिर्माण केंद्र बन रहा है। शाह ने कहा कि भारत दो से तीन साल के भीतर हाइड्रोजन उत्पादन में दुनिया की अगुवाई करेगा।

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है