लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में एक ऑपरेशन के दौरान 29 नक्सली को ढेर करने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 22:28 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में कम से कम 29 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में एक मुठभेड़ में कम से कम 29 नक्सलियों को मार गिरायानक्सल प्रभावित कांकेर जिले में हुई इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैंशाह ने कहा, इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन के दौरान 29 नक्सली को मार गिराने पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित है।  एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए शाह ने लिखा, "आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

अपने इस ट्वीट में गृह मंत्री ने आगे लिखा, "नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद जी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं। सरकार की ऑफ़ेंसिव नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा।"

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में कम से कम 29 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

टॅग्स :अमित शाहनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?