लाइव न्यूज़ :

होली में गाना सुनना चाहिए, भाषण नहीं, गाने का आनंद लीजिए, बुरा ना मानो होली?, पटना पहुंचे नितिन नबीन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2026 16:32 IST

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कार्यकर्ताओं को होली की बहुत-बहुत बधाई। पटना महानगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं। तालियां बजाईं और कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए।

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके पटना आगमन पर हवाईअड्डे पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद  नितिन नबीन ने पटना में होली का जश्न मनाया। बेली रोड स्थित चटकारा फूड कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रंग, गुलाल और संगीत का माहौल रहा। मंच पर पहुंचते ही नितिन नबीन ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को होली की बहुत-बहुत बधाई। पटना महानगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं। 

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि होली में गाना सुनना चाहिए, भाषण नहीं। गाने का आनंद लीजिए, बुरा ना मानो होली है। उनके इस अंदाज पर कार्यकर्ता झूम उठे। ‘राम खेले होली…’ गाने पर नितिन नबीन ने मंच से फूल बरसाया। होली के गीतों पर खुद नितिन नबीन भी थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की।

इस पर नितिन नबीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही खींच देता हूं।’ उनकी इस सहजता पर लोग खुश हो गए। पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने तालियां बजाईं और कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए। माहौल पूरी तरह उत्सवी था।

कई कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। नितिन नबीन ने मंच से बोला कि ‘आज होली है। होली पर गाने सुनना चाहिए, भाषण नहीं। इसके बाद उन्होंने लोगों से संगीत का आनंद लेने की अपील की। वे करीब 15 से 20 मिनट कार्यक्रम में रहे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। नेताओं के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक संजीव चौरसिया के कुर्ते भी फाड़े।

टॅग्स :होलीNitin Nabinबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी