लाइव न्यूज़ :

Mumbai's Ghatkopar hoarding collapse incident: 14 हुई मरने वालों की संख्या, 74 लोगों को जीवित बचाया गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2024 08:43 IST

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मलबे में फंसे लोगों की सहायता के लिए रात भर बचाव अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के घाटकोपर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के मुताबिक, मौके से 74 लोगों को जीवित बचाया गया है, जबकि 14 को मृत घोषित कर दिया गया है।कुल पीड़ितों की संख्या 88 है।

मुंबई: महाराष्ट्र के घाटकोपर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी साझा की। राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के मुताबिक, मौके से 74 लोगों को जीवित बचाया गया है, जबकि 14 को मृत घोषित कर दिया गया है। कुल पीड़ितों की संख्या 88 है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) सोमवार शाम से फंसे हुए लोगों के लिए बचाव अभियान चला रहा है, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण यह घटना हुई। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने एएनआई को बताया, "घटना की जानकारी शाम करीब पांच बजे हुई। एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा विज्ञापन होर्डिंग गिर गया। करीब 65 लोगों को बचाया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "एनडीआरएफ ने तीन लोगों को बचाया है और मलबे के नीचे चार शव मिले हैं। हम किसी भी आग की घटना से बचने के लिए हाइड्रोलिक और गैसोलीन उपकरण का उपयोग करने में असमर्थ हैं। हम मलबा हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनडीआरएफ ने तीन पीड़ितों को बचाया है। इससे पहले 65 को बचाया जा चुका था। बचाव कार्य सुबह तक जारी रहेगा।"

बता दें कि मुंबई पुलिस ने पंतनगर पुलिस स्टेशन में मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ आईपीसी 304, 338, 337 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शिंदे ने यह भी कहा कि सरकार घायलों के इलाज का सारा खर्च उठाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आठ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, "मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिरने से कई लोगों के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है।"

उन्होंने कहा, "मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं।"उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दुखद घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

उन्होंने कहा, "मुंबई के घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने की घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं उन सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

टॅग्स :घाटकोपर पश्चिमघाटकोपर पूर्वमुंबईमहाराष्ट्रद्रौपदी मुर्मूजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?