लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः HIV पॉजिटिव महिला को अस्पताल में नहीं किया भर्ती, सरकार ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: July 28, 2018 04:29 IST

सोनीपत की रहने वाली महिला की अस्पताल में बुधवार को मौत हो गयी थी। इससे कुछ ही दिन पहले, जिला बाल कल्याण समिति और सामाजिक संगठनो के हस्तक्षेप के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Open in App

चंडीगढ़, 28 जुलाईः हरियाणा के रोहतक स्थित स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एचआईवी पॉजीटिव महिला को भर्ती करने से इंकार करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को बकवास करार दिया है। 

सोनीपत की रहने वाली महिला की अस्पताल में बुधवार को मौत हो गयी थी। इससे कुछ ही दिन पहले, जिला बाल कल्याण समिति और सामाजिक संगठनो के हस्तक्षेप के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने मामले में जांच के आदेश दिये हैं। घटना की जांच की जाएगी और उसके बाद ही इस संबंध में कार्रवाई होगी ।’’ खबरों में कहा गया है कि महिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर एचआईवी पॉजीटिव पति और दो बच्चों के साथ दस जुलाई से बैठी थी । दोनों बच्चों में से भी एक एचआईवी पॉजीटिव है। 14 जुलाई को पति की मौत हो गयी। 

महिला को अगले आठ दिनों तक कथित रूप से अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इसके बावजूद वह वहां बैठी रही। अंतत : 22 जुलाई को महिला को भर्ती कराया गया। 

दूसरी ओर संस्थान के निदेशक नित्या नंद ने हालांकि उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिसमें यह कहा गया है कि महिला को भर्ती कराने में किसी प्रकार की देरी हुई है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत