लाइव न्यूज़ :

20 मई का इतिहास: आज के दिन पहली बार आंसू गैस के गोले का हुआ था इस्तेमाल, जापान में भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2020 07:25 IST

आज का इतिहास: 20 मई ही वो तारीख थी जब जब ब्रिटेन की पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई। साथ ही आज के ही दिन 1902 में क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली। पढ़ें आज का इतिहास

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: साल 1995 में रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी, 1927 में सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली

देश विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को अपराधियों और खतरनाक लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई। यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है।

20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह किया गया। समय समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है। देश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 : बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

टॅग्स :हिस्ट्रीसऊदी अरबइंदिरा गाँधीरूसब्रिटेनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई