लाइव न्यूज़ :

अब नहीं लगाने पड़ेंगे पेट्रोल पंप के चक्कर, यह कंपनी करेगी घर पर फ्यूल डिलीवरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2018 05:34 IST

खबरों के अनुसार, कंपनी ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर जिस तरह से तेल सेल करती है उसी तरह से होम डिलीवरी करेगी।

Open in App

मुंबई, 8 मईः अगर आप कहीं जाने वाले हैं और आपकी गाड़ी में डीजल नहीं है तो आपको पेट्रोल पंप तक दौड़कर जाना पड़ेगा, लेकिन अब इस समस्या पर विराम लगने वाला है और आपको घर पर ही डीजल और पेट्रोल की डिलवरी मिलेगी। दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलि‍यम ने डीजल की होम डिलीवरी शुरुआत की है। उसकी यह कदम इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की तर्ज पर बताया जा रहा है। 

हालांकि, हिंदुस्तान पेट्रोलि‍यम अभी सिर्फ डीजल की होम डिलीवरी कर रही है, जिसकी मुंबई से शुरुआत कर दी गई है। एचपीसीएल अपने ग्राहकों को फ्यूल टैंक के जरिए घरों तक पेट्रोल-डीजल डिलीवर करेगा, जिस पर डीजल डिस्पेंसर लगा होगा। 

खबरों के अनुसार, कंपनी ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर जिस तरह से तेल सेल करती है उसी तरह से होम डिलीवरी करेगी, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि एचपीसीएल ने अभी केवल खास ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। ये वो ग्राहक होंगे जोकि बड़ी मात्रा में डीजल की खरीदारी करते हैं। इनमें मॉल, फैक्ट्री या अन्य कमर्शियल जैसे ग्राहक शामिल हैं। आम ग्राहकों को अभी घर पर डीजल लेने की सुविधा नहीं दी गई है।

एचपीसीएल की सुविधा के चलते बड़े ग्राहकों को थोड़ी सहूलियत मिलेगी क्योंकि उन्हें डीजल लेने के लिए अभी तक पेट्रोल पंप तक जाना पड़ता था। कंपनी के इस कदम से ग्राहकों के समय की बचत होगी। इसके अलावा अतिरिक्त लागत और ईंधन घाटे से बचने का भी फायदा मिलेगा। 

टॅग्स :डीजलमुंबईमहाराष्ट्रपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत