लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 26.5 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:19 IST

एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों में सहयोग के लिए एचएएल की ओर से यह एक छोटा सा कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्री ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है।इसके अलावा रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 5-5 करोड़ रु देगी।

बेंगलुरु: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड अपने सीएसआर कोष से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में 20 करोड़ रुपये देगी। बेंगलुरु मुख्यालय वाले रक्षा उपक्रम एचएएल के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन भी देने का संकल्प लिया है।

यह रकम 6.25 करोड़ रुपये होगी। एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों में सहयोग के लिए एचएएल की ओर से यह एक छोटा सा कदम है।’’ 

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्री ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है। इसके अलावा रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 5-5 करोड़ रु देगी। साथ ही कंपनी की ओर से 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। यानी 50 लाख के करीब खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल भी जरूरत पड़ने पर मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। 

रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रहा है। ताकि देश के स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सके। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा की रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसरिलायंसहिंदुस्तान मोटर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबारमुसीबत में फंसे अनिल अंबानी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने RCom के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित किया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos