लाइव न्यूज़ :

हिन्दी कवि और लेखक विष्णु खरे का निधन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 19, 2018 17:19 IST

विष्णु खरे साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक थे।

Open in App

हिन्दी कवि और लेखक विष्णु खरे का बुधवार (19 सितंबर) को नई दिल्ली में निधन हो गया। अपने बेबाक विचारों और विचारपूर्ण कविताओं के लिए ख्यात विष्णु खरे इसी साल दिल्ली की हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

विष्णु खरे का जन्म दो फरवरी 1940 को छिंदवाड़ा में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा स्थानीय स्कूल-कॉलेजों में हुई थी। पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत करने वाले खरे को युवावस्था में ही कविता लिखने लगे थे।

काल और अवधि के दरमियान, ख़ुद अपनी ऑंख से, पिछला बाक़ी, लालटेन जलाना, "सब की आवाज़ के पर्दे में" इत्यादि विष्णु खरे के प्रमुख कविता संग्रह थे।

खरे को ब्रेन हेमरेज के बाद बुधवार को जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल  में भर्ती कराया गया था। 

खरे को साहित्य अकादमी, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान और शिखर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका था।

खरे के आधा दर्जन से ज्यादा कविता संग्रह प्रकाशित थे। साहित्य के अलावा विष्णु खरे विश्व सिनेमा पर भी नियमित लेखन करते रहे थे।

 

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी