लाइव न्यूज़ :

'सूर्य उवाच' जैसी कविता लिखने वाले मशहूर बालकवि बैरागी का 87 साल की उम्र में निधन

By भारती द्विवेदी | Updated: May 14, 2018 01:42 IST

नीमच से एक संगोष्ठी से वापस लौटने के बाद वह मंदसौर के मनासा स्थित अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई: बालकवि बैरागी के निधन के साथ ही साहित्य की दुनिया का एक और चिराग बुझ गया है। 13 मई की शाम को 87 साल की उम्र में बैरागी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर आने के बाद साहित्य और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन मनासा स्थित उनके आवास पर हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजिल दी है।

मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैरागी की कविता को लिखते हुए, उनके परिवार वालों के लिए संवेदनाएं जाहिर की है।

 

जन्म

10 फरवरी साल 1931 में मंदसौर जिले के रामपुर गांव में बालकिव बैरागी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम उम्र में ही उन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पहली बार कविता उन्होंने चौथी कक्षा में लिखी थी। उस कविता का शीर्षक 'व्यायाम' था। बाद में राज्य के विक्रम विश्वविद्यालय से उन्होंने हिंदी में पोस्टग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि राजनीति और साहित्य दोनों में होने लगी। इनदोनों ही क्षेत्रों के कार्यक्रम में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। 

अपनी कविताओं और राजनीतिक बेबाकी के लिए जाने जाने वाले बैरागी राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। अपनी कविताओं के लिए उन्हें राज्य सरकार की तरफ से कवि प्रदीप सम्मान भी दिया गया था। इसके अलावा बतौर कवि बैरागी को केंद्र सरकार की तरफ से कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। 

बैरागी की प्रमुख रचनाएं

उनकी प्रमुख कविता में करोड़ों सूर्य, सूर्य उवाच, दीवट (दीप पात्र) पर दीप, गन्ने मेरे भाई!!, जो कुटिलता से जियेंगे, अपनी गंध नहीं बेचूंगा, मेरे देश के लाल, नौजवान आओ रे, सारा देश हमारा शामिल हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील