लाइव न्यूज़ :

Himchal Pradesh: BJP के 15 विधायक सस्पेंड, विधानसभा स्पीकर ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: February 28, 2024 12:00 IST

मामला यह था कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में अपनी बात रख रहे थे और इतने में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। फिर भाजपा विधायकों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सभी 15 विधायकों को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव स्पीकर के समक्ष कबीना मंत्री ने रखा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड कियास्पीकर ने भाजपा विधायकों के वेल में पहुंचने और हंगामा करने के कारण ये निर्णय लियाविधानसभा सत्र से पहले मौजूदा सरकार में कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दिया

Himchal Pradesh: आज शुरू हुए विधानसभा सत्र में स्पीकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के 15 विधायक को सदन से निष्कासित कर दिया है। मामला यह था कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में अपनी बात रख रहे थे और इतने में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्पीकर के साथ गलत व्यवहार किया। फिर भाजपा विधायकों ने उनकी बातों पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।इसके साथ कबीना मंत्री ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, जनक राज, रणवीर निक्का समेत 12 को सदन से बाहर करने का स्पीकर के समक्ष प्रस्ताव रखा।

फिर क्या था माहौल बदल गया और सत्र हंगामें की भेंट चढ़ गई। इसके तुरंत बाद सदन में स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ा और भाजपा सदस्यों को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद सभी 15 एमएलए हंगामा करते हुए स्पीकर की वेल तक जा पहुंचे और नारेबाजी करने लगे और हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने एक्शन की धमकी दी। फिर भी भाजपा विधायकों के न मानने पर उन सभी 14 विधायकों को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। आदेश देते हुए मार्शल को भाजपा सदस्यों को सदन से बाहर ले जाने के लिए कह दिया। 

सुक्खू सरकार से और भी मंत्री, विधायक नाराजसदन में शुरू हुई कार्रवाई से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सभी बातों को आलाकमान के समक्ष रखा है, अब आगे निर्णय उन्हीं को करना है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार से और भी मंत्री, विधायक नाराज चल रहे हैं। 

"जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले.."- अनुराग ठाकुरहिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले वे दूसरों पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। जिनके अपने जिले में दो विधायक छोड़ कर चले गए, उसमें भाजपा क्या कर सकती है? इनके विधायक खुल कर अपनी सरकार के खिलाफ कई बार बोलते थे, क्या वह भी भाजपा करवा रही थी?"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी और अब वे वादें पूरे नहीं हुए। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए वहां ये मुकरते नजर आते हैं और इनके विधायक ही इनसे भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीनों में इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। एक बड़ा कारण है कि एक गैर हिमाचली और टिकट दिया गया।"

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुरBJPकांग्रेससुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?