लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के ट्वीट पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, कहा- हम अदालत में मिलेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2023 17:35 IST

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल को जवाब देते हुए लिखा, "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहाँ छुपाया है। साथ ही आपने ओटावियो क्वात्रोची को कैसे कई बार भारतीय न्याय के शिकंजे से बच निकलने की अनुमति दी।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं पर राहुल गांधी का निशानाट्वीट के बाद बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भड़केहिमंत बिस्वा सरमा ने 2015 में ही कांग्रेस छोड़ दी थी

नई दिल्ली: अडानी मामले को लेकर राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट के बाद बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भड़के हुए हैं।  हिमंत बिस्व सरमा राहुल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि हम अदालत में मिलेंगें। दरअसल राहुल गांधी ने एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस पर शब्दों में ‘ADANI’ लिखा हुआ था। तस्वीर के माध्यम से राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने जो फोटो शेयर किया उसपर गुलाम, सिंधिया, किरण, हिमंता और अनिल लिखा हुआ था। इसे देखते ही असम के मुख्यमंत्री भड़क गए। राहुल गांधी ने ये फोटो ट्वीट कर लिखा था, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं?"

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल को जवाब देते हुए लिखा,  "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहाँ छुपाया है। साथ ही आपने ओटावियो क्वात्रोची को कैसे कई बार भारतीय न्याय के शिकंजे से बच निकलने की अनुमति दी। किसी भी तरह हम कोर्ट ऑफ लॉ में मिलेंगे।"

बता दें कि अडानी मामले को लेकर राहुल गांधी केंद्र सरकार और भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अडानी के मुद्दे को उठाया था। राहुल गांधी ने कहा, "मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं। मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।"

मानहानि मामले में संसद की सदस्यता गंवाने के बाद भी राहुल गांधी ने कहा था कि वह डरेंगे नहीं और सवाल उठाते रहेंगे। राहुल ने तब कहा था, "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद के अंदर हूं या बाहर हूं। मुझे अपनी तपस्या करनी है, मैं उसे करके दिखाऊंगा। ये मुझे मारें, पीटे या जेल में डालें, लेकिन मैं अपनी तपस्या जारी रखूंगा। यह पूरा ड्रामा है जो प्रधानमंत्री को एक साधारण सवाल से बचाने के लिए किया गया है। अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके गए? मैं इन धमकियों, अयोग्यताओं या जेल की सजा से डरने वाला नहीं हूं।"

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसBJPगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?