लाइव न्यूज़ :

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को नहीं हरा सकते, वहां भारी मतों से जीतेंगे', असम के सीएम ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 15:56 IST

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल पाकिस्तान से चुनाव जीतेंगे पाकिस्तान में राहुल गांधी काफी मशहूर हैंपाकिस्तान में हम उन्हें नहीं हरा सकते हैं

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधीपाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं। अगर पाकिस्तान में चुनाव होता है और राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं, तो वह भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। हम नहीं हरा सकते। पाकिस्तान में राहुल गांधी जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो चाहेगा वो भारत में कैसे हो सकता है। पाकिस्तान जो चाहेगा, भारत में उसका उल्टा होगा। भारत में मोदी जी की बल्ले-बल्ले है।

 मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राय बरेली लोकसभा सीट से नामांकन किया है। नामांकन के दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। राहुल के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने से माहौल गर्म हो गया है। राहुल गांधी पर असम के सीएम का तंज इसी ओर इशारा है।

असम के सीएम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डरो मत भागो मत। वहीं, बीजेपी के अन्य नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

राहुल गांधी के द्वारा रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने 'डरो मत' कहकर काफी समय तक सुर्खियां बटोरीं। लेकिन वह खुद इतने डर गए कि अमेठी से वायनाड चले गए। फिर वायनाड में अपनी हार के डर से वापस अमेठी नहीं आए बल्कि रायबरेली चले गए। सूरत हो या इंदौर, कांग्रेस नेता भाग रहे हैं उनके मुखिया राहुल गांधी भी भाग रहा है।

वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि नामांकन दाखिल हो गया है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे। राहुल गांधी जीतेंगे। हमें पीएम मोदी क्या कहते हैं इसकी परवाह मत कीजिए।

मालूम हो कि राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माHimanta Vishwa Sarmaराहुल गांधीपाकिस्तानकांग्रेसPakistanBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?