लाइव न्यूज़ :

हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:56 IST

Open in App

शिमला, 12 फरवरी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक सुजान सिंह पठानिया का राज्य के कांगड़ा जिले के फतेहपुर तहसील में स्थित उनके पैतृक निवास पर 77 साल की उम्र में निधन हो गया । पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

पठानिया पूर्व मंत्री एवं प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा से विधायक थे । शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया । शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

पठानिया का जन्म 22 सितंबर 1943 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था । वह सात बार प्रदेश विधानसभा के लिये निर्वाचित हुये थे ।

पठानिया हिमाचल प्रदेश वन विभाग में रेंज अधिकारी थे । उन्होंने 1977 में विभाग से त्यागपत्र दे दिया था और जनता पार्टी में शामिल हो गये थे । बाद में 1980 में वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे ।

पठानिया प्रदेश विधानसभा के लिये 1977 में निर्वाचित हुये थे । इसके बाद वह 1990, 1993, 2003 नवंबर, 2009 (मध्यावधि चुनाव) में विजयी हुये । ये सभी चुनाव उन्होंने जवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीता था । इसके बाद 2012 एवं 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने फतेहपुर से जीता था ।

हिमाचल प्रदेश में 2007 में हुये परिसीमन से पहले फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को जवाली के रूप में जाना जाता था ।

पठानिया ने राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री, अक्षय ऊर्जा मंत्री एवं कृषि मंत्री के रूप में अपनी सेवायें दी ।

इस बीच, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पठानिया के निधन पर शोक जताया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि समाज के कल्याण के लिये उनकी सेवाओं के लिये पठानिया को हमेशा याद किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, खास तौर से कांगड़ा जिले के विकास के लिये किये गये उनके कार्यों को आने वाले समय में सालों तक याद किया जायेगा ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पठानिया के निधन पर शोक जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने भी पठानिया के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले