लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: सुक्खू सरकार से विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा- 'मंत्री होने के बावजूद, मुझे नजरअंदाज किया गया'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 28, 2024 11:16 IST

मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू सरकार से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, वो कहीं न कहीं उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पद से इस्तीफा दियाविक्रमादित्य कहा कि उन्हें नजरअंदाज किया गयाकांग्रेस पार्टी के समक्ष इसे लेकर बार-बार उठाया, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया- विक्रमादित्य

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू सरकार से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा, "मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है"। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, वो कहीं न कहीं उन्हें कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो किसी भी दबाव में नहीं आने वाले हैं। 

पार्टी के समक्ष विषयों को रखा..यही नहीं हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये भी बताया कि कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के साथ कहीं न कहीं अनदेखी हुई है, विधायकों की आवाज दबाने की कोशिश की गई है, जिसके कारण वे आज इस कगार पर आ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इन विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाया गया है, लेकिन उसका जिस तरह से सरोकार लेना चाहिए था, वो नहीं लिया गया।

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "जो वास्तविक परिस्थितियां है उसके बारे में मैंने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है। अब गेंद उनके पाले में है, अब उन्हें फैसला लेना है कि उनका कदम क्या होगा। आने वाले समय में जो भी होगा वह पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श करके किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा।"

दूसरी ओर बीते मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर जिन 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, वे भी पंचकुला से शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे समय में बड़े उलेटफेर की संभावना जताई जा रही है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेसजयराम ठाकुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?