लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, पांच नेशनल हाईवे और 879 सड़कें ठप, हलकान हुए पर्यटक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 16:29 IST

हिमचाल प्रदेश में बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर, शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कांगड़ा, कुल्लू-मनाली और रामपुर-किन्नौर पूरी तरह बंद हो गए। साथ ही 879 सड़कें बर्फ की मोटी चादर से पूरी तरह ढ़क गईं हैं। इसके चलते  लोगों को काफी मुशकिलों का समना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में बुधवार (8जनवरी) को हुई बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे ठप हो गए।हिमचाल की 879 सड़कें बर्फ की मोटी चादर से पूरी तरह ढ़क गईं हैं। बर्फबारी से मलानी में तापमान माइनस में 9 डिग्री चला गया।

भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। जिसकी मार कई राज्य और शहरों में देखने को मिली है। हालांकि कई जगह से भूस्खलन जैसी भी खबरों की आईं हैं। इसके अलावा उत्तर-भारत में भी कई दिनों से बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार (8जनवरी) को हुई बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर, शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कांगड़ा, कुल्लू-मनाली और रामपुर-किन्नौर पूरी तरह बंद हो गए। साथ ही 879 सड़कें बर्फ की मोटी चादर से पूरी तरह ढ़क गईं हैं। इसके चलते  लोगों को काफी मुशकिलों का समना करना पड़ रहा है।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक लड़के का बर्फ में फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। 

बर्फबारी और बारिश के कारण हिमाचल में यातायात सेवा एक दम ठप हो गई हैं। राज्य की राजधानी शिमला में भी हालत बहुत खराब हैं। जिसके चलते घरों की बीजली आपूर्ति भी बंद पड़ी है। राज्य में लगभग 2 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद है। बर्फबारी के चलते लोगों को पैदल चलना भी मश्किल हो गया है। साथ ही यहां पर कई पर्यटक भी फंस गए हैं। बताया जा रहा है अबतक करीब आठ करोड़ रुपये से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। 

शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्रियों और अधिकारियों को पैदल ही सचिवालय जाना पड़ा। पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 43 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है। 

बर्फबारी से मलानी में तापमान माइनस में 9 डिग्री चला गया। खराब मौसम के कारण लाहौल के लिए चार दिन से शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद पड़ी हैं। इसके  अलावा अकेले राज्य के कुल्लू जिले में लगभग 400 बिजली ट्रांसफर बंद हो गए हैं। साथ ही पर्यटन के लिहाज से सबसे मशहूर डलहौजी-खजियार में भी भारी बर्फबारी हुई। जिसके चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन से बसे फंस गईं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?