लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी, जानें कौन-कौन जिला शामिल, यहां करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 20:16 IST

Himachal Pradesh Rain: आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है।शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी की। 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Himachal Pradesh Rain: शिमला स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए आठ-नौ जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। सोलन जिले के कसौली में सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन निर्माणाधीन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि इमारतों के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है।

अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है। मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां आठ-नौ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने राज्य में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में नदियों में बाढ़ आने की आशंका को लेकर भी सतर्क किया है तथा निचले एवं मध्य पर्वतीय इलाकों में पानी, बिजली की आपूर्ति एवं संचार की सुविधाओं में रुकावट की भी आशंका जताई है। भारी बारिश के कारण कभी-कभी दृश्यता में कमी हो सकती है और लोगों को उन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

जहां जलजमाव की समस्या रहती है। ब्यास नदी और उसकी सहायक नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की सूचना है। बारिश के कारण 91 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं और 73 जल आपूर्ति योजनाएं और 69 ट्रांसफॉर्मर बाधित हुए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, इस मॉनसून के मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश को अब तक 352 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :मौसमहिमाचल प्रदेशमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?