लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: हिमाचल में पीएम मोदी को देख लोगों ने लगाया 'शेर आया, शेर आया...' का नारा, किया ऐसे स्वागत

By आजाद खान | Updated: October 13, 2022 14:06 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पीएम मोदी को देख लोग उनके समर्थन में नारे लगा रहे है। कुछ लोग नारे लगा रहे है तो कुछ उनकी तस्वीर भी ले रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के ऊना में पीएम मोदी का जमकर स्वागत हुआ है। यहां के लोगों ने पीएम को देख 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए है। इसके बाद लोगों द्वारा 'देखो देखो कौन आया- शेर आया, शेर आया...' का भी नारा सुना गया है।

शिमला:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीएम मोदी के स्वागत में जमकर नारों लगाने वाला एक वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि हिमाचल प्रदेश के लोग 'देखो देखो कौन आया- शेर आया, शेर आया...' के नारे लगा रहे है। 

यही नहीं वीडियो में लोग चिल्लाते हुए ताली भी बजा रहे है। आपको बता दें कि आज पीएम मोदी ने यहां IIIT ऊना और बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी है। 

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पीएम मोदी चल रहे है और लोग नारे लगा रहे है। कुछ लोगों को पीएम की फोटो भी खिंचते हुए देखा जा रहा है। एक तरफ वीडियो के शुरुआत में  'मोदी-मोदी' के नारे लगाए जा रहे है और वहीं दूसरी ओर 'देखो देखो कौन आया- शेर आया, शेर आया...' का नारा भी लगाया जा रहा है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा जा रहा है कि पीएम लोगों द्वारा दिए गए नारे का स्वागत कर रहे है और उन्हें हाथ भी हिला रहे है। वहीं दूसरी ओर लोग भी उन्हें हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे है। 

धनतेरस और दिवाली से पहले पीएम मोदी ने दिया उपहार

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने धनतेरस और दिवाली से पहले हिमाचल को हजारों करोड़ रुपए का उपहार दिया है। उन्होंने यहां IIIT ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया और एक बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी है। 

इसके साथ पीएम मोदी ने ऊना जिले के अंब अंदोरा से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया है। आपको बता दें कि IIIT ऊना का आधारशीला 2017 में रखी गई थी। 

गौरतलब है कि इसी साल के अन्त में हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में पीएम मोदी हाल के दिनों में यहं दूसरी बार जा चूके है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशनरेंद्र मोदीवायरल वीडियोIITBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस