लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः जेपी नड्डा ने कहा- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की कभी नहीं थी कल्पना 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2020 15:22 IST

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में करीब 2,500 राजनीतिक दल हैं। 59 दलों को चुनाव आयोग की मान्यता प्रदेश स्तर पर मिली है। सात दलों को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिली है। अन्य सभी पार्टियां वंशवाद, जातिवाद के आधार पर चलती हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार (27 फरवरी) को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सोलन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जन्म लेना सौभाग्य की बात है, ये राज्य जिसकी कर्मभूमि बने उसके लिए भी ये सौभाग्य ही है। यहां देवी-देवताओं का वास है, यहां रहने वाले भी देवी-देवताओं के प्रतीक हैं, ऐसे प्रतीक को भी मैं नमन करता हूं।

उन्होंने कहा, 'मेरे जैसे एक साधारण इंसान ने, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कभी कल्पना भी नहीं की थी। आप लोगों का आशीर्वाद, प्रेम, ताकत और लगाव ने मुझे ये जिम्मेदारी दी है, तो मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं कभी आप लोगों का सिर झुकने नहीं दूंगा।'

जेपी नड्डा ने कहा, 'देश में करीब 2,500 राजनीतिक दल हैं। 59 दलों को चुनाव आयोग की मान्यता प्रदेश स्तर पर मिली है। सात दलों को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिली है। अन्य सभी पार्टियां वंशवाद, जातिवाद के आधार पर चलती हैं। सिर्फ बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारवाद के आधार पर चलती है।'

नड्डा ने कहा कि हमारे पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अभी पार्टी ने उत्कर्ष देखना बाकी है। यानी हम जहां खड़े हैं उससे संतुष्ट नहीं होने वाले हैं। हमें इससे आगे बढ़ना है, आपकी मेहनत, ताकत, शक्ति को जोड़कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

 

टॅग्स :जेपी नड्डाहिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह