लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के इस गांव में एक को छोड़कर सभी निवासी पॉजिटिव, जो बचा उसका पूरा परिवार संक्रमित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2020 18:30 IST

लाहौल-स्पीति के सीएमओ डॉक्टर पलजोर ने कहा कि भूषण ठाकुर अभी भी कोविड अटैक से बचा है। इसकी उम्र 52 साल है। डॉक्टर ने कहा कि शायद  भूषण का इम्युनिटी सिस्टम बेहद मजबूत है। 

Open in App
ठळक मुद्देभूषण ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वह पूरे नियमों का पालन करते हैं। पहले गांव में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे।देशभर में तेजी से फैलता कोरोना वायरस का संक्रमण 90 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है। इस गांव में करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते इन दिनों कई लोग कुल्लू चले गए हैं। भूषण ने कहा कि जबसे परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं, तब से वह अलग कमरे में रह रहे हैं।

शिमलाःहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के थोरांग गांव के 42 निवासियों में से एक को छोड़कर सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यहां तक की शख्स का परिवार भी कोविड से बच नहीं पाया। शख्स के परिवार में पत्नी समेत छह लोग हैं। 

लाहौल-स्पीति के सीएमओ डॉक्टर पलजोर ने कहा कि भूषण ठाकुर अभी भी कोविड अटैक से बचा है। इसकी उम्र 52 साल है। डॉक्टर ने कहा कि शायद  भूषण का इम्युनिटी सिस्टम बेहद मजबूत है। भूषण ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वह पूरे नियमों का पालन करते हैं। पहले गांव में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

देशभर में तेजी से फैलता कोरोना वायरस का संक्रमण 90 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है। हालांकि इस गांव में करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते इन दिनों कई लोग कुल्लू चले गए हैं। भूषण ने कहा कि जबसे परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं, तब से वह अलग कमरे में रह रहे हैं। खाना खुद बना रहे हैं। परिजनों के साथ उन्होंने भी 4 दिन पहले सैंपल दिया था।

रिपोर्ट में परिवार के अन्य लोग पॉजिटिव निकले। बेहद कम आबादी वाले इस जनजातीय जिले में 2.83 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार थोरांग गाव में 41 लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद 31,500 की आबादी वाले लाहौल-स्पीति में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 890 हो गई है, जो कुल आबादी का 2.83 प्रतिशत है।

अक्टूबर की शुरुआत में स्पीति घाटी के रांग्रिक गांव के 39 निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। लाहौल-स्पीति में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कुल 890 में से 479 लोग ठीक हो चुके हैं। 406 लोग अब भी संक्रमित हैं। पांच लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेशवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे