लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: सभी ट्रैक पर ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर बैन, किन्नौर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2021 21:24 IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग, पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देखराब मौसम के कारण मुंबई से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई।मुंबई के 12 और दिल्ली के एक पर्यटक समेत 13 पर्यटक शिमला के जांगलिक से बरुआ कांडा होते हुए किन्नौर के सांगला जा रहे थे। किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि शेष 10 फंसे हुए हैं।

किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला प्रशासन ने जिले में सभी ट्रैक पर ट्रेकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद यह फैसला किया गया। भारी बारिश के बाद 13 लोगों के समूह में से कम से कम तीन ट्रेकर्स की मौत के बाद यह घोषणा की गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग, पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को बर्फबारी और बेहद खराब मौसम के कारण मुंबई से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक नारायण (58), राजेंद्र पाठक (65) और अशोक मधुकर (64) के रूप में हुई है। मुंबई के 12 और दिल्ली के एक पर्यटक समेत 13 पर्यटक शिमला के जांगलिक से बरुआ कांडा होते हुए किन्नौर के सांगला जा रहे थे। किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि शेष 10 फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए पुलिस की एक टीम बरुआ कांडा भेजी गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना राज्य के किन्नौर जिले की है।

मृतक लगभग 15000 फीट पर कहीं पड़े हैं। आईटीबीपी की टीम आज शवों की तलाशी के लिए मौके पर पहुंच रही है। ट्रेकर्स ने 17 अक्टूबर को किन्नौर जिले के रोहड़ू से बुरुआ गांव तक अपनी ट्रेकिंग शुरू की और इस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण बुरुआ कांडा टॉप क्षेत्र में फंसे हुए थे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमएनडीआरएफआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू