लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: "यह सच है कि भाजपा मजबूत है और कांग्रेस कमजोर स्थिति में है" प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने दोटूक कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2024 13:58 IST

हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ी साफगोई से इस बात को स्वीकार किया है कि सरकार में होते हुए भी कांग्रेस कमजोर और भाजपा विपक्ष में होते हुए भी मजबूत स्थिति में है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ी साफगोई से कांग्रेस के कमजोर होने की बात स्वीकार कीकिया है प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि विपक्षी दल भाजपा हमसे मजबूत हालत में हैंउन्होंने यह टिप्पणी उस समय की, जब उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के बागियों से मुलाकात की

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को बड़ी साफगोई से इस बात को स्वीकार किया है कि हिमाचल में सरकार के होते हुए कांग्रेस पार्टी कमजोर और भाजपा विपक्ष में होते हुए भी बेहद मजबूत स्थिति में है।

इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के "कार्यों" को खुद की पार्टी से बेहतर बताते हुए दावा किया कि भाजपा हिमाचल में पीएम मोदी की अगुवाई में 'बहुत सारे काम कर रही है, जबकि सत्ता में होते हुए भी कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार प्रतिभा सिंह की यह टिप्पणी उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह द्वारा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने वाले बागी विधायकों से मुलाकात करने के कुछ घंटों बाद आई है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक तरीके हरा दिया था।

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं और यह भी सच है कि बीजेपी का कामकाज हमसे बेहतर है।"

उन्होंने कहा, "पहले दिन पहले ही मैं मुख्यमंत्री से कह रही था कि हम आगामी चुनावों का सामना तभी कर पाएंगे, जब हम पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है। हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं। पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है, वहीं हमारी स्थिति बेहद कमजोर है। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है। मैं ये कह सकता हूं यह कठिन समय है और आगे में लोकसभा चुनाव लड़ना है और जीतना भी है।"

क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी के छह विधायकों को सदन से अयोग्य घोषित करने पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान उनके भाग्य का फैसला करेगा। उन्होंने कहा, "वे अदालत जाएंगे और हर कोई न्याय के लिए लड़ता है। मुझे नहीं पता कि निर्देश क्या थे। वे भी इस फैसले से आहत हुए होंगे क्योंकि वे सभी कांग्रेस के लोग हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे।''

वहीं हिमाचल में चल रहे सियासी लड़ाई में मुख्य किरदार की भूमिका अदा कर रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अब नहीं टिकेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

जयराम ठाकुर ने कहा, "हम यहां बैठे हैं, हम कुछ नहीं कर रहे हैं, जो कुछ भी हो रहा है। वह उनके बीच हो रहा है। जो राजनीतिक घटनाक्रम हो रहा है, उसे लेकर हम सतर्क हैं लेकिन हम सरकार बचाने के लिए जो अनैतिक और गलत तरीके अपनाए गए हैं। उनका जमकर विरोध करेंगे।"

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेसHimachal Pradesh BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम