Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल में बदल सकता है 'रिवाज', फिर से बीजेपी सरकार, आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा!

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 5, 2022 07:37 PM2022-12-05T19:37:00+5:302022-12-05T19:38:46+5:30

Himachal Exit Poll 2022: आठ दिसंबर को मतगणना है। टाइम्स नाऊ एक्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 5 साल का रिवाज बदल सकता है।

Himachal pradesh Exit Poll 2022 chunav bjp 34-42 seats 24-32 seats in Congress Aam Aadmi Party zero seats | Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल में बदल सकता है 'रिवाज', फिर से बीजेपी सरकार, आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा!

बीजेपी के खाते में 34-42 सीट और कांग्रेस के पाले में 24-32 सीटें मिलने की अनुमान है।

Highlightsबीजेपी के खाते में 34-42 सीट और कांग्रेस के पाले में 24-32 सीटें मिलने की अनुमान है। आम आदमी पार्टी को खाता नहीं खुलेगा। अन्य के खाते में 1-3 सीट जानें की उम्मीद है।

Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की कुल 68 में से 42 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।

आठ दिसंबर को मतगणना है। टाइम्स नाऊ एक्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 5 साल का रिवाज बदल सकता है। बीजेपी के खाते में 34-42 सीट और कांग्रेस के पाले में 24-32 सीटें मिलने की अनुमान है। आम आदमी पार्टी को खाता नहीं खुलेगा। अन्य के खाते में 1-3 सीट जानें की उम्मीद है।

बीजेपी को 6-8 सीट का नकुसान हो रहा है। इंडिया टुडे के अनुसार कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिल रहा है और बीजेपी को 42 प्रतिशत मिल रहा है। कांग्रेस को 30-40 सीट और भाजपा को 24-34 सीट मिलने की उम्मीद है। इंडिया टीवी के अनुसार भाजपा को 35-40 और कांग्रेस को 26-31 और आप को जीरो सीट की संभावना है।

पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 82,301 अधिक रही। चुनाव लड़ने वाले 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं हैं। महिलाओं के बढ़ चढ़कर मतदान करने से 22 विधानसभा क्षेत्रों में नतीजे प्रभावित हो सकते हैं।

Web Title: Himachal pradesh Exit Poll 2022 chunav bjp 34-42 seats 24-32 seats in Congress Aam Aadmi Party zero seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे