लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: सुक्खू सरकार पर छाये संकट के बादल, भाजपा नेता जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात, कांग्रेस में मची हलचल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2024 10:25 IST

राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छा गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में सुखदेव सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छा गये हैंकयास लग रहा है कि राज्यसभा चुनाव में बड़े झटके के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार खतरे में हैभाजपा नेता जयराम ठाकुर ने विधायकों के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की

शिमला: राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छा गये हैं। बताया जा रहा है कि सूबे के विपक्षी नेता जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों के साथ बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।

इस बीच सियासी गलियारों में कयास लग रहे हैं कि राज्यसभा चुनाव में बड़े झटके के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार खतरे में है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों की बैठक के बाद कहा, ''विधानसभा में जो कुछ हुआ, उसके बारे में हमने राज्यपाल को सूचित कर दिया है।'' जब हमने वित्तीय विधेयक के दौरान मत विभाजन की मांग की तो स्पीकर ने हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था और सदन को दो बार स्थगित किया था। हमारे विधायकों के प्रति मार्शलों का आचरण अस्वीकार्य है।"

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशंका जताई है कि स्पीकर कुछ भाजपा विधायकों के साथ कांग्रेस के उन विधायकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर सकते हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।

ठाकुर ने कहा, "हमें डर है कि विधानसभा अध्यक्ष भाजपा विधायकों के साथ-साथ कुछ कांग्रेस विधायकों को भी निलंबित कर सकते हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। राज्यसभा चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में कांग्रेस सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है।"

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के हंगामे के बीच मंगलवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार मत विभाजन से भाग रही है क्योंकि वह अपना बहुमत खो चुकी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने में विफल रहे क्योंकि कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल संकट को कम करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं भूपिंदर सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार को शिमाल भेजा है।

68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। भाजपा उम्मीदवार के लिए मतदान करने वाले छह कांग्रेस विधायकों ने जाहिर तौर पर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मंच तैयार कर दिया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेसBJPसुखविंदर सिंह सुक्खूजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप