लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावः समान नागरिक संहिता लागू करने और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा, बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 12:44 IST

Himachal Pradesh Assembly Elections: आठ लाख रोजगार सृजित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी देने और पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने समेत कई अन्य वादे भी किए।

Open in App
ठळक मुद्दे हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने की भी घोषणा की।हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए।

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है।

अपने गृह राज्य में विधानसभा चुनावों में एक सप्ताह से भी कम समय बचा होने के बीच नड्डा ने आठ लाख रोजगार सृजित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी देने और पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने समेत कई अन्य वादे भी किए।

‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने वादा किया कि अगर हिमाचल में भाजपा की सत्ता बरकरार रहती है तो पार्टी यूसीसी लागू करने के लिए एक समिति गठित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वेक्षण कराएगी, ताकि उनके गैरकानूनी इस्तेमाल को रोका जाए।

महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए नड्डा ने एक अलग संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। उन्होंने भाजपा के चुनाव जीतने पर छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने की भी घोषणा की।

एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कांग्रेस द्वारा शनिवार को जारी घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें दूरदृष्टि का अभाव है। भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी। पार्टी का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPजयराम ठाकुरजेपी नड्डाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो