लाइव न्यूज़ :

Himachal Assembly Elections: 105 वर्षीय नारो देवी और 103 साल के सरदार प्यार सिंह ने डाले वोट, शतायु लोगों ने बढ़चढ़कर डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2022 19:16 IST

Himachal Assembly Elections: सौ वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदान के उत्साह में तापमान में गिरावट और बढ़ती आयु के बावजूद कमी नजर नहीं आयी तथा चांबा के चुराह में 105 वर्षीय नारो देवी तथा शिमला में 103 वर्षीय सरदार प्यार सिंह जैसे कई शतायु लोग वोट डालने पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपर्वतीय राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1.21 लाख से अधिक मतदाता हैं।1136 की उम्र सौ या उससे अधिक वर्ष है। मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों एवं विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था की थी।

Himachal Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव में सौ वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदान के उत्साह में तापमान में गिरावट और बढ़ती आयु के बावजूद कमी नजर नहीं आयी तथा चांबा के चुराह में 105 वर्षीय नारो देवी तथा शिमला में 103 वर्षीय सरदार प्यार सिंह जैसे कई शतायु लोग वोट डालने पहुंचे।

इस पर्वतीय राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1.21 लाख से अधिक मतदाता हैं जिनमें 1136 की उम्र सौ या उससे अधिक वर्ष है। चुनाव आयोग ने राज्यभर में मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों एवं विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन आयोग के ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर 103 वर्ष के सरदार प्यार सिंह से भेंट करना एवं उन्हें सम्मानित करना एक गौरव की बात है। यहां वह उसी अदम्य साहस एवं जज्बे के साथ वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं।’’

चंबा के चूराह निर्वाचन क्षेत्र में नारो देवी (105) ने एक मतदान केंद्र पर वोट डाला जबकि निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों की खातिर डाक मतदान की विशेष व्यवस्था की थी। मदारी देवी (98) ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान किया। भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का घर हिमाचल में ही था जिनका कुछ दिन पहले इस चुनाव की खातिर डाक मतपत्र से वोट डालने के बाद निधन हो गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार किन्नौर के कल्पा में नेगी के घर गये थे और उन्होंने कहा था कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि सभी नागरिक मतदान में हिस्सा लें और देश में लोकतंत्र को मजबूत करें। चुनाव आयोग ने कहा कि चासक बाटपरी (82) उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने भारी हिमपात के बावजूद चंबा के सुदूर भारमौर निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला। आयोग ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘भारमौर राज्य में सबसे सुदूर जगह है और उससे सबसे निकट का रास्ता 14 किलोमीटर की दूरी पर है। भारी हिमपात के बाद भी मतदाताओं का गजब उत्साह।’ 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPजयराम ठाकुरकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?